हलसी: हलसी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की हुई सुनवाई
शनिवार अपराह्न 12 बजे हलसी अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन हुआ.यहां अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय द्वारा मामले की सुनवाई की गई.जनता दरबार में 11 मामले की सुनवाई हुई.जिसमें 4 मामले का निष्पादन कर दिया गया. 6 नए मामले में दोनों पक्षों को नोटिश भेजे जाने का निर्देश दिया गया ताकि दोनों पक्ष अगली तिथि में उपस्थित हो सकें.