कोडरमा: यदुग्राम-गुरपा के बीच ब्रेकभान से गिरकर ट्रेन मैनेजर घायल, आरपीएफ कोडरमा ने अस्पताल पहुंचाया
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट के अंतर्गत यदुग्राम-गुरपा के बीच मंगलवार को एक ट्रेन मैनेजर ब्रेकभान से गिरकर जख्मी हो गए। सूचना नियंत्रण कक्ष धनबाद से मिली सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल ट्रेन मैनेजर को इलाज के लिए बैंकर के माध्यम से कोडरमा लाया।