कोडरमा: आर्मी के रिटायर्ड जवान का ज़रूरी कार्ड और पर्स बाज़ार में गुम, लोगों से वापस करने की गुहार
विद्यापुरी निवासी आर्मी से रिटायर्ड जवान सत्येंद्र कुमार सिंह का पर्स मंगलवार को बाजार में खरीदारी के दौरान गिर गया। उन्होंने बताया कि पर्स में कुछ हजार रुपए और दो एटीएम कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि गुम हुए पर्स को लौटाने वाले व्यक्ति को पर्स में मौजूद सभी रुपए बतौर इनाम दिए जाएंगे।