पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण)। प्रखंड के सिरहा पंचायत निवासी होनहार छात्र अभिनंदन को मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल व पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सम्मानित किया। अभिनंदन ने 477 अंक प्राप्त कर जिले में सातवां स्थान हासिल किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।