आगरा: शाहगंज के नगला पुलिया में चोरों ने एक घर से आभूषण व 70000 रुपए की नगदी की चोरी, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
Agra, Agra | Mar 28, 2024 थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत नगला पुलिया में चोरों ने एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें घर के ऊपर बने टट्टर को उखाड़ कर घर के अंदर प्रवेश किया। उसके बाद घर से ज्वेलरी और 70000 रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। दरअसल घर में रहने वाला परिवार किसी काम से फिरोजाबाद गया हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।