आगरा: पुलिस ने दहेज हत्या की घटना में संलिप्त एक महिला सहित चार लोगों को दहतोरा मोड़ बोदला से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Mar 27, 2024 आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जिसमें थाना जगदीशपुरा पर पीड़ित के द्वारा सूचना दी गई थी, कि उनकी पुत्री की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों के द्वारा हत्या कर दी गई है। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गस्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर एक महिला सहित चार को दहतोरा मोड़ बोदला से गिरफ्तार किया है।