आगरा: होली पर्व पर आगरा में 3 दिनों में ₹17 करोड़ की शराब की हुई बिक्री, जिला आबकारी अधिकारी ने कार्यालय में दी जानकारी
Agra, Agra | Mar 27, 2024 होली पर आबकारी विभाग ने आगरा में शराब की बिक्री के आंकड़े जारी किए गए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष होली पर शराब की बिक्री में 20% की बढ़ोतरी हुई है। 8 करोड़ 33 लाख रुपए की विदेशी मदिरा,6 करोड़ रुपए देसी मदिरा और 3 करोड़ रुपए की बीयर की बोतलें और कैन आगरा वासियों ने खरीदी है। पूरी जानकारी जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी ने कार्यालय पर दी है।