आगरा: पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में आया अनोखा मामला,पत्नी को साथ भेजने के लिए ससुरालीजन मांग रहे पांच लाख
Agra, Agra | Mar 27, 2024 आगरा के परिवार परामर्श केंद्र से अनोखा मामला सामने आया हैं। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ की रहने वाली लड़की की शादी साल 2022 में थाना इरादतनगर के रहने वाले लड़के से हुई है। लड़के ने आरोप लगाया है कि पत्नी विवाद के बाद मायके चली गयी थी। ससुरालीजन अब पत्नी को साथ भेजने के लिए पांच लाख रुपए की मांग कर रहे है। दोनो में समझौता नही हुआ हैं।