आगरा: बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों को खुलवाने को लेकर महिलाओं ने गधा पाड़ा जीवनी मंडी रोड पर लगाया जाम
Agra, Agra | Mar 28, 2024 जीवनी मंडी आश्रय गृह के समीप बने सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने को लेकर क्षेत्रीय महिलाएं एकत्रित हुई,जीवनी मंडी गधा पाड़ा रोड को जाम कर दिया,महिलाओं का आरोप है कि जब से शौचालय का निर्माण हुआ है लगभग 3 महीने से शौचालय बंद पड़े है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस नगर निगम की अधिकारियों के साथ पहुंची और सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।