गिर्वा: भुपालपुरा थाना पुलिस ने अशोक नगर में जैनम ज्वैलर्स के मालिक की हत्या कर सोना लूटने वाले दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Mar 30, 2024 उदयपुर शहर की भुपालपुरा थाना पुलिस ने अशोक नगर मुख्य रोड़ पर स्थित जैनम ज्वैलर्स के मालिक की हत्या कर करीब दो किलो सोना लूटने में फरार दूसरे आरोपी संदीप चौधरी को भी हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।