गिर्वा: सर्किट हाउस में उदयपुर लोकसभा व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियों की ली बैठक, सूचना केन्द्र में संचालित मीडिया सेल का किया अवलोकन
Girwa, Udaipur | Mar 29, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए व्यय प्रेक्षक रविरजन कुमार शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर सबसे पहले सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए व्यय निगरानी पर विशेष फोकस करने की बात कही।