इंदौर: जोन-4 के डीसीपी ने इंदौर में की समीक्षा बैठक; अपराधों, VIP मूवमेंट और बेल निरस्तीकरण पर भी हुई चर्चा
Indore, Indore | Sep 9, 2024 इंदौर में जोन 4 के डीसीपी ऋषिकेश मीणा के द्वारा आज एक समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें उनके क्षेत्र में आने वाले सभी थानों के प्रभारी, एसीपी और एडिशनल डीसीपी मौजूद रहे। जहां इस बैठक में डीसीपी के द्वारा जोन के सभी थानों में दर्ज हुए अपराधों को समीक्षा की गई। साथ ही वीआईपी मूवमेंट और आरोपियों को बेल निरस्ती को लेकर भी इस बैठक में डीसीपी ने अधिकारियों से चर्चा की।