इंदौर: पल्हर के निजी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स ने छात्र के परिजन को फोन पर दी थी झूठी जानकारी; जांच शुरू
Indore, Indore | Sep 9, 2024 इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित एडवांस गुरुकुल एकेडमी में पढ़ने वाले एक बच्चे के परिजन अंकित सोनी के पास एक नंबर से फोन आया, जिसमे एक अंजान शख्स ने उन्हें एडवांस गुरुकुल एकेडमी में बम रखा होने की बात कही, जिसके बाद अंकित सोनी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने स्कूल परिसर की सर्चिंग की। जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।