मढ़ौरा: मढ़ौरा थाना परिसर में जन साक्षात्कार अभियान के तहत थानाध्यक्ष ने की जनसुनवाई
सोमवार की दोपहर बारह बजे से थाना परिसर में जन साक्षात्कार अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष ने जन सुनवाई किया और चार मामले का निष्पादन मौके पर किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को जन साक्षात्कार अभियान के अंतर्गत जनसुनवाई करके मामले का निष्पादन मौके पर किया जाता है।