लालगंज: गंगहरा कलां में शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान काशी धर्म पीठाधीश्वर ने झारखंड और उत्तर प्रदेश के भक्तों को दिया गुरुमंत्र
लालगंज के गंगहरा कलां गांव स्थित तालाब के बगल में अनंत श्री विभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में आयोजित भव्य शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा का पांचवा दिन अत्यंत भक्ति मय रहा। बुधवार सुबह 8:00 बजे चरण पादुका पूजन के बाद झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के भक्तों ने गुरु जी से गुरु मंत्र लिया।