अतर्रा: छठी की खुशियां मातम में बदलीं, छोटे भाई के हमले में बड़े भाई की हुई मौत
Atarra, Banda | Jun 6, 2026 अतर्रा। पुत्र जन्म की खुशी में आयोजित छठी समारोह के दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर ईंट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है