बहराइच: चाँदपुरा चौराहा पर लगने वाले भीषण जाम कि समस्या से निजात दिलाने की स्थानीय लोगों ने ज़िला प्रशासन से की मांग #jansamasya
बहराइच शहर के चाँदपुरा चौराहा पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है। रविवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि चाँदपुरा चौराहा पर नवनिर्मित ट्रामा सेंटर में चिकित्सीय सेवाएं प्रारंभ हो गई है। लेकिन प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है जिसके समाधान की मांग की है।