कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कलंदरपुर में झुलसी महिला की बहराइच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी में रखवा दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।