बहराइच: घाघरा नदी पर बनेगा 6 लेन का नया पुल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन विभाग ने पुल निर्माण हेतु DPR को दी मंजूरी
बहराइच जिले में बाराबंकी बहराइच के बीच घाघरा नदी पर सिक्स लेन के नए पुल का निर्माण किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय परिवहन विभाग ने सिक्स लेन पुल निर्माण के डीपीआर को मंजूरी दे दी है। जल्द ही बहराइच बाराबंकी सड़क मार्ग फोर लेन होने के साथ ही घाघरा नदी पर नया सिक्स लेन पुल निर्माण का कार्य शुरू होगा। बहराइच सांसद डॉ. आनंद गोंड ने यह जानकारी दी है।