बहराइच: गदामार खुर्द के पास बोलोरो और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, दो की मौत, तीन घायल, तिलक से लौटते समय हुआ हादसा
थाना हरदी में ट्रैक्टर जो गेहूं लाद कर बहराइच के तरफ जा रहा था व बोलेरो बहराइच से तिलक से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी अचानक गदामार खुर्द के सामने बोलेरो चालक से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर लग गई। जिससे बोलेरो में सवार पांच लोग घायल हो गए। अस्पताल लाए जाने पर एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। वही तीन का इलाज जारी है। मामले की जाच जारी