कहरा: रूपनगरा गांव के खेत में पानी पटाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, दो जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 10, 2024 सदर थाना क्षेत्र के रूपनगरा गांव वार्ड 45 में बीम के खेत में पानी पटाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों का नाम मो. नौशाद और पाकीजा खातून बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी के परिजन ने बताया कि पानी पटाने को लेकर मो. मंसूर, मो. सद्दाम, मो. इजराफिल और मो. कलाम ने मारपीट की है।