कहरा: सदर थाना के नया बाजार में पुराने विवाद में एक युवक के साथ हुई मारपीट, जख्मी युवक सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 10, 2024 सदर थाना के नया बाजार में बहन के साथ घर जा रहे एक युवक के साथ पुराने विवाद को लेकर कुछ युवक ने लाठी डंडे हथियार के साथ मारपीट की है। जिस मारपीट में वह युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी युवक का नाम अविनाश कुमार जो की सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार लवली आनंद पथ वार्ड-11 का रहने वाला बताया जा रहा है।