कहरा: रेडक्रॉस भवन में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य समिति द्वारा सीफार के सहयोग से मीडिया कार्यशाला आयोजित
शुक्रवार को सहरसा स्थित रेडक्रॉस भवन में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु स्वास्थ्य समिति द्वारा सीफार के सहयोग से मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी मीडिया कर्मियों से मीडिया के माध्यम से लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करने का अपील किया गया।