डंडा: डंडा थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
Danda, Garhwa | May 24, 2026 डंडा थाना परिसर में रविवार को बकरीद त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में गणमान्य स्थानीय लोगों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता डंडा थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से डा. तौकीर अंसारी, सुषमा मेहता, नरेश विश्वकर्मा, अमर साव तथा जवाहर चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।