कोल: मडराक के सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय खुलने पर छात्र-छात्राओं को तिलक और पुष्पवर्षा कर दी गई, खिले चेहरे
Koil, Aligarh | Jul 1, 2025 1 जुलाई को विद्यालय खुलने पर विभिन्न विद्यालयों में छात्रों का स्वागत कर उनको प्रवेश दिया गया है। पुनः स्कूल खुलने पर जब छात्र-छात्राएं मडराक क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पहुंचे। विद्यालय में छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उन पर पुष्प वर्षा की गई और फिर उसके बाद उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिया गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिले।