कोल: नौरंगाबाद में महाजन फोम हाउस में लगी भीषण आग, आग के कारण करीब ₹20 लाख का माल स्वाहा
Koil, Aligarh | Jun 30, 2025 गांधीपार्क थाना क्षेत्र स्थित नौरंगाबाद जीटी रोड पर रविवार देर रात महाजन फोम हाउस में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फोम हाउस में रखा करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था।