कोल: रोरावर में जलभराव के चलते पलायन जैसी स्थिति, लोगों के घरों में तीन फीट तक घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Koil, Aligarh | Jun 30, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के नीवरी से सामने आया है। जहां भारी बारिश के बाद जल भराव के चलते पलायन जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। लोगों के घरों में 3 फीट तक पानी घुस चुका है।जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गलियां और घर बारिश के पानी से लबालब होकर तालाब बन चुके हैं। घर में राशन पानी की व्यवस्था ठप हो चुकी है।