कोल: अलीगढ़-पलवल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 1, 2025 अलीगढ़ पलवल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 17 वर्षीय मनीष तालान छात्र था और इन दोनों कोचिंग कर रहा था। सोमवार शाम वह जिम करके अपने घर की ओर लौट रहा था। अलीगढ़ पलवल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया।