चंदौसी: थाना बनिया ठेर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया
बनियाठेर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर की शाम महिला अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान पवन नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है है