कासगंज: बदायूं से तबादला होकर आए सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय को कासगंज में दिया गया अपराध और यातायात का प्रभार
कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय को क्षेत्राधिकारी अपराध, यातायात, कार्यालय एवं यूपी-112 का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही अपराध शाखा, एएचटीयू, फील्ड यूनिट, एलआईयू, कंट्रोल रूम, कॉन्फिडेंस सेल, महिला सहायता प्रकोष्ठ, जनसुनवाई सेल तथा पासपोर्ट सेल सहित विभिन्न शाखाओं के पर्यवेक्षण एवं संचालन की जिम्मेदारी भी दी गई है।