चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत स्थित सुदूरवर्ती कोटसोना प्राथमिक विद्यालय का भवन करीब डेढ़ माह पूर्व आए आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बावजूद अब तक भवन निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। वर्तमान में लगभग 35 बच्चों की पढ़ाई क्षतिग्रस्त भवन पर तिरपाल लगाकर कराई जा रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।