शामली: धनैना में अमरूद के पेड़ से लटका मिला गांव के चौकीदार का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Shamli, Shamli | Nov 2, 2026 सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनैना में गांव की चौकीदार 50 वर्षीय मोहकम का शव खेत पर एक अमरूद के पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गांव में महर्षि वाल्मीकि जयंती मानने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मोहकम ने थाने पर केस दर्ज कराया था। आरोप है कि मोहकम पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा था।