झांसी: रानी महल क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने सीढ़ी लेकर गली-गली घूमकर अवैध कनेक्शन काटे, ट्रांसफॉर्मर पर बढ़ रहा लोड
Jhansi, Jhansi | May 8, 2025 झांसी में बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। लोग गर्मी में क्षमता से अधिक बिजली का उपभोग कर रहे हैं। ऐसे में लाइन लॉस हो रहा है। इसी से परेशान गुरुवार को बिजली विभाग सीढ़ी और कटर लेकर रानी महल क्षेत्र में अवैध कनेक्शन काटने निकल पड़ा। कर्मियों ने गुपचुप तरीके से बिजली चोरी करने वाले घरों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं।