झांसी: झांसी में रिटायर्ड मेजर जनरल की करोड़ों की जमीन पर कब्जे का प्रयास, महाराष्ट्र के पीड़ित ने SSP से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | May 8, 2025 जहाँ एक ओर भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने का काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल की करोड़ों की जमीन पर झाँसी में कुछ लोग कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने गुरुवार को एसएसपी से इस संबंध में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।