झांसी: झांसी बरुआसागर के ग्राम जरबो में मिली पाषाण काल युग की खंडित मूर्ति, मूर्ति को देखने को लेकर गांव में मची हलचल
Jhansi, Jhansi | May 8, 2025 खबर झांसी के बरुआसागर से है जहां एक गांव में एक पाषाण युग की खंडित मूर्ति मिलने से गांव में हलचल मच गई। खबर मिलते ही थाना प्रभारी शिवजीत सिंह राजावत मौके पर पहुंचे और मूर्ति को थाना लाए। मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र बरुआ सागर के ग्राम जरबो में ग्रामीणों को नदी किनारे गुरुवार समय करीब 2 बजे एक मूर्ति नजर आई। जिसकी खबर आग की तरह गांव में फैल गई।