झांसी: झांसी मंडल रेल चिकित्सालय की पहल, अब ट्रेन में उपलब्ध होगी प्राथमिक चिकित्सा सुविधा
Jhansi, Jhansi | May 8, 2025 अब गाडी में कार्य कर रहे प्रत्येक टिकट जांच कर्मी (TTE) को विशेष प्राथमिक उपचार पेटी प्रदान की गयीं है, ताकि ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मिल सके। इस पहल का उद्देश्य ट्रेन में यात्रा के दौरान होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे उल्टी, दस्त, हल्का बुखार या मामूली चोटों से पीड़ित यात्रियों को तत्काल राहत मिलेगी।