झांसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोरामछिया में बिक रही अवैध कच्ची शराब का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 8, 2025 झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोरामछिया में बेखौफ दिनदहाड़े अवैध कच्ची शराब बिक रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल गुरुवार को समय करीब दोपहर 3:00 बजे एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक औरत रोड किनारे खुले मैदान में पत्थर पर बैठकर कई युवक को अवैध कच्ची शराब की थैली देती हुई दिखाई दे रही है।