बीती रात पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के डांडे गाँव में पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद पति ने आत्महत्या की नीयत से अपने गर्दन पर ब्लेड चला दिया जिसकारण वो बुरी तरह जख्मी हो गया। घरवाले पीड़ित प्रकाश दास(40) को लेकर सीएचसी गए जहाँ से उसे बीती रात ही सदर अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने खाने और बोलने से मना किया है।