सासनी: गांव गोपालपुर भूतपुरा में खाना बनाते समय महिला को सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Sasni, Hathras | Sep 29, 2024 कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव गोपालपुर भूतपुरा में घर पर खाना बनाते समय बीती रात एक महिला को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराई गई महिला का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।