हाथरस: पुलिस लाइन के पास बीती रात 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास बीती रात दो बाईकों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया गया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति शराब पीकर बाइक चला रहा था और दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। 2 बाइकों पर सवार दो लोग घायल हो गए।