हैदरनगर: मोकहर कला में नाली निर्माण व मरम्मत कार्य का शिलान्यास, मुखिया नजमा खातून ने रखी आधारशिला
हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोकहर कला में 15वें वित्त आयोग मद से रविवार को विकास कार्यों की पुनः शुरुआत की गई। पंचायत के ग्राम हेमजा में अशर्फी राम के घर से मुख्य सड़क तक नाली निर्माण एवं ग्राम कुड़वा खुर्द में अलीमुद्दीन खान के घर से राजेश्वर बैठा के घर तक नाली मरम्मत कार्य का विधिवत शिलान्यास मुखिया नजमा खातून द्वारा किया गया।