Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
akashniranjan2015
No video available
1
उरई: bjp mla gaurishankar ka rod so
Orai, Jalaun
| Feb 20, 2022
#other
MORE NEWS
मेलोडी टॉफी के साथ कांग्रेस का जश्न! दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मेलोडी टॉफी बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाया जश्न!
Orai, Jalaun | Aug 4, 2026
लापता बेटी की बरामदगी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची मां, आरोपी की गिरफ्तारी की उठाई मांग उरई (जालौन)। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव की एक महिला ने सोमवार को एसपी ऑफिस जकर अपनी लापता बेटी की सकुशल बरामदगी और नामजद आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। महिला के अनुसार, उसकी पुत्री को अंकित नाम का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में माधौगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन करीब दस दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवक के पिता, ताऊ और चाचा उसके परिवार को लगातार धमका रहे हैं। उनका कहना है कि यदि मामले में आगे कार्रवाई की गई तो उसके बेटे अभिषेक की जान को खतरा हो सकता है। महिला ने आशंका जताई कि उसकी लापता बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उसने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसकी पुत्री को सुरक्षित बरामद कराया जाए तथा उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh वीडियो क्रेडिट: फॉलोवर
Orai, Jalaun | Aug 4, 2026
करोड़ों शिवभक्तों के स्वागत और सुरक्षा के लिए सरकार व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । लखनऊ उत्तर प्रदेश, सावन के पवित्र महीने और कांवड़ यात्रा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शिवभक्तों की व्यवस्थाओं पर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा, "स्वाभाविक रूप से शिवभक्त पूरे प्रदेश और देश के अंदर 'हर-हर बम-बम' के उत्साहपूर्ण माहौल में अपनी शिव भक्ति को इस माह में निवेदित कर रहे हैं। आज सोमवार का पावन दिन भी है।" उन्होंने आगे बताया कि करोड़ों की संख्या में कांवड़ यात्री और शिवभक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हरिद्वार के पावन धाम 'हर की पौडी' से गंगाजल लेने के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि श्रद्धालुओं के स्वागत, सुरक्षा और सुगमता के लिए शासन, स्थानीय प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों ने मिलकर व्यापक तैयारियाँ और कार्यक्रम शुरू किए हैं ताकि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े। अंत में उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों का हृदय से स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। #lucknow #UttarPradesh #YogiSarkar #योगी MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh #kavad #kavadyatra #shivbhakt
Orai, Jalaun | Aug 4, 2026
जालौन में व्यापारी से हुई चोरी (टप्पेबाजी) का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच बदमाश गिरफ्तार सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मिली सफलता, 80 हजार रुपये और दो बाइक बरामद जालौन पुलिस ने व्यापारी से नकदी चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई रकम में से 80 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि 29 जुलाई को व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल ने कोतवाली जालौन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 28 जुलाई की रात उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर रखे बैग से 82 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 3 अगस्त को संयुक्त अभियान चलाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की रकम में से 2 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से शेष 80 हजार रुपये बरामद कर लिए। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली गईं। गिरफ्तार आरोपियों में वाशिल, सजल फरीदी, सूफियान उर्फ लकी, फरहान और शानू शामिल हैं, जो जालौन नगर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से इस वारदात का जल्द खुलासा संभव हो सका। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Aug 3, 2026
सावन के पहले सोमवार पर भूरेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पेयजल, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश उरई (जालौन)। सावन के प्रथम सोमवार पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंदिर के प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए व्यवस्थित बैरिकेडिंग, पर्याप्त पेयजल, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखने और कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस सेवा तथा अग्निशमन विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh
Orai, Jalaun | Aug 3, 2026