गांगड़तलाई: चौरड़ी तिराहे पर बड़ा हादसा टला, बस 30 फीट नीचे उतरी, गाय की हुई मौत
चौरड़ी तिराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आनंदपुरी से बांसवाड़ा जा रही एक निजी बस बस स्टैंड पर सवारियां भरने के लिए रुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बस को चालू हालत में छोड़कर लघुशंका के लिए चला गया। इसी दौरान ढलान पर खड़ी बस अचानक लुढ़कने लगी और सड़क से करीब 30 फीट नीचे खेत की ओर उतर गई।