महरौनी: ग्राम सौजना में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 11-12 खंभों की हाई टेंशन लाइन का तार चोरी, पुलिस के हाथ खाली
ग्राम सौजना में बीते 20 एवं 21 मई की रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा खेतों पर नलकूपों की संचालन के लिए बनी हुई हाई टेंशन लाइन के लगभग 11-12 खंभो का तार किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। उक्त मामले में घटना के लगभग 15 दिन बीतने के बावजूद, सौजना पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने उक्त मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है।