धमधा: दुर्ग कलेक्ट्रेट कार्यालय में क्लेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से 5 वर्षीय गूगल बॉय रूद्र शर्मा ने आज मुलाकात की।
Dhamdha, Durg | Aug 23, 2024 दुर्ग कलेक्ट्रेट कार्यालय में क्लेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से 5 वर्षीय गूगल बॉय रूद्र शर्मा ने आज मुलाकात की। दरअसल रुद्र गयानगर दुर्ग में रहता है एवं उनकी माता का नाम पायल शर्मा है,कलेक्टर ने रूद्र से कई प्रश्न पूछे जिसका रूद्र ने फटाफट गूगल की तरह उत्तर दिया। जिससे प्रभावित होकर कलेक्टर ने रूद्र को पौधे का गमला दिया। रूद्र को उसके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।