बटियागढ़: खड़ेरी में शराब दुकान का विरोध, समझाने गई बटियागढ़ पुलिस से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, स्थान परिवर्तन की मांग
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के खडेरी मे शराब दुकाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध जारी है, स्थानीय लोग रहवासी इलाके से बाहर शराब दुकान खोलने की मांग पर अड़े हुए हैं।नये ठेके के तहत शराब दुकान स्थानांतरण को ग्रामीणों और महिलाओं ने गलत ठहराया.और जमकर विरोध किया..मौके पर लोगो को समझाईस देने गई पुलिस से भी लोगों की तू तू में में हुई और ग्रामीण शराब दुकान का विरोध जताया