लोहरदगा: लोहरदगा स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का रंगारंग मंच सजा
लोहरदगा जिला के 43वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर भवन में शनिवार देर शाम जिला प्रशासन की ओर से भव्य सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और कला की मनमोहक झलक देखने को मिली। रंगारंग प्रस्तुतियों से पूरा नगर भवन देर शाम तक सांस्कृतिक उल्लास में डूबा रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान