गभाना: गभाना पुलिस ने चोरी की मोटर के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना पुलिस ने नलकूप से चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई सबमर्सिबल मोटर भी बरामद की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार, सुमेरपुर गांव में पिछले दिनों किसान के खेत पर बने कमरे से सबमर्सिबल मोटर, केबिल, स्टार्टर और सरिया चोरी हो गई थी।