कानपुर में नशा तस्करों पर वार, 15 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
फजलगंज पुलिस ने दादानगर ढाल के पास कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 320 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल से चरस लाकर कानपुर समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। मौके से कार, दो मोबाइल फोन और 1100 रुपये भी बरामद हुए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच की जा रही है।
#Kanpur #KanpurNews #Fazalganj #CrimeNews #DrugSmuggling Charas
Mathura, Mathura | Aug 17, 2026