सादुलशहर: सादुलशहर व लालगढ़ में कलेक्टर ने 3 अन्नपूर्णा रसोइयों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर श्री लोकबंधु ने सादुलशहर उपखंड का दौरा करते हुए सादुलशहर में एक और लालगढ़ में दो कुल तीन अन्नपूर्णा रसोइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजन व्यवस्था देखते हुए रसोई संचालकों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सादुलशहर में चिकित्सालय के पास और लालगढ़ में नगरपालिका के सामने अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण किया।